
गोरखपुर जनपद से एक 62 वर्षीय बुजुर्ग के लापता होने का मामला सामने आया है। परिवार पिछले कई दिनों से उनकी तलाश में जुटा है। परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि अगर कहीं भी बुजुर्ग दिखाई दें तो तत्काल पुलिस या परिवार को सूचना दें। मिली जानकारी के अनुसार उपेंद्र अग्रवाल उर्फ पप्पू पुत्र जुगल किशोर अग्रवाल, निवासी बेतियाहाता हनुमान मंदिर थाना कैंट जनपद गोरखपुर, बीते 14 मई 2026 की सुबह करीब 11 बजे आखिरी बार देखे गए थे। बताया जा रहा है कि वह नौसढ़ बस स्टैंड से गोरखपुर से वाराणसी जाने वाली बस में सवार हुए थे, जिसके बाद से उनका कही कोई पता नहीं चल सका। वहीं परिजनों के मुताबिक 62 वर्षीय उपेंद्र अग्रवाल 15 मई 2026 से लापता हैं। उनके लापता होने के बाद परिवार लगातार तलाश में जुटा है लेकिन अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। परिवार के लोग काफी चिंतित हैं और लोगों से मदद की गुहार लगा रहे हैं।बताया गया है कि लापता बुजुर्ग ने सफेद धारीदार शर्ट और काली पैंट पहन रखी थी। परिवार ने अपील की है कि अगर कोई व्यक्ति गोरखपुर-वाराणसी रूट, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, धर्मशाला, बाजार, ढाबा, अस्पताल या अन्य सार्वजनिक स्थानों पर उन्हें देखे तो तत्काल सूचना दें। परिजनों की ओर से सही सूचना देने वाले व्यक्ति को 50 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा भी की गई है।
संपर्क सूत्र – थाना कैंट गोरखपुर – 9454403506
उज्ज्वल – 7007235290
अपील आपका एक प्रयास किसी बुजुर्ग को उनके परिवार से मिला सकता है। कृपया इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं।
