
रिपोर्ट____अरुण यादव
आजमगढ़। जनपद के गंभीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरईरामपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में तोड़फोड़, गाली-गलौज और हरे पेड़ों को काटे जाने का दृश्य दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह करीब 8 बजे यह वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से वायरल हुआ।
मिली जानकारी के अनुसार हरईरामपुर गांव में जमीन को लेकर चल रहे विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि विवाद के दौरान जमकर हंगामा हुआ, तोड़फोड़ की गई और हरे पेड़ों को उखाड़ा तथा काटा गया। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने गंभीरपुर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और न्याय की मांग की। पीड़ित रामकवल यादव पुत्र पलटू यादव ने थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव के ही संजय राय, विजय राय, निलेश राय, शिवम राय, अमित राय, अरविंद राय, लकी राय और विशाल राय जबरन उनकी आबादी की जमीन में घुस आए और वहां लगे पेड़ों को उखाड़ने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की, घर के बाहर लगा करकट उखाड़कर फेंक दिया तथा मारपीट भी की। वहीं इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
