
रिपोर्ट____अरुण यादव
आजमगढ़। बैंक ग्राहकों के लिए राहत की खबर है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) की ओर से 28 से 30 सितंबर 2026 तक प्रस्तावित तीन दिवसीय अखिल भारतीय बैंक हड़ताल स्थगित कर दी गई है। सक्षम प्राधिकारी के साथ हुई वार्ता के बाद हड़ताल को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।
हड़ताल स्थगित होने के बाद अब 28, 29 और 30 सितंबर 2026 को सभी बैंक शाखाएं सामान्य कार्य दिवसों की तरह खुलेंगी और बैंकिंग सेवाएं यथावत संचालित होंगी।
इस संबंध में संबंधित पक्ष की ओर से सूचना जारी कर स्पष्ट किया गया है कि तीन दिवसीय प्रस्तावित बैंक हड़ताल अब नहीं होगी। ऐसे में बैंक ग्राहकों को इन तीन दिनों के दौरान बैंक शाखाओं में सामान्य रूप से लेनदेन और अन्य बैंकिंग कार्य कराने की सुविधा मिलेगी।
गौरतलब है कि UFBU द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया गया था। हड़ताल की घोषणा के बाद बैंकिंग सेवाओं को लेकर ग्राहकों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। अब वार्ता के बाद हड़ताल स्थगित होने से बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की आशंका फिलहाल टल गई है।
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना:
28, 29 और 30 सितंबर को बैंक शाखाएं सामान्य कार्य दिवसों की भांति संचालित होंगी। ग्राहक इन तारीखों पर अपने बैंकिंग कार्य सामान्य रूप से करा सकेंगे।
