
आजमगढ़ ब्रेकिंग
रिपोर्ट____अरुण यादव
आजमगढ़। जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के मतौलीपुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब खेत की बाड़ में लगाए गए करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। महिला के परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को परिजनों से शव ले जाने से रोक दिया। पुलिस ग्रामीणों को समझाने में जुटी है।
मतौलीपुर गांव निवासी मंधहिर राय का गांव में ही मुर्गी फार्म है। वहीं बगल में ही उन्होंने सब्जी की खेती भी की है। सब्जी के खेत की सुरक्षा के लिए उन्होंने उसे कंटीले तार से घेराबंदी की हुई है। कंटीले तार में उन्होंने बिजली का तार जोड़ दिया था। जिससे उसमें करंट प्रवाहित हो रहा था। बुधवार की सुबह गांव निवासिनी धरमदेई देवी 42 पत्नी घनश्याम निषाद घास काटने के लिए खेत में गई। घास काटते समय वह कंटीले तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
उसकी मौत के मंधहिर राय ने करंट से जोड़े गए तार को हटाया और मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी होने पर परिजन और काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। सूचना मिलने पर सिधारी थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा लेकिन परिजनों ने शव को ले जाने से रोक दिया।
परिजन और ग्रामीण दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। पुलिस परिजनों और ग्रामीणों को समझाने में जुटी हुई है।
