रिपोर्ट______अरुण यादव

आजमगढ़।आजमगढ़। जिले की पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित ₹50 हजार के इनामिया अभियुक्त को गम्भीरपुर पुलिस और एसटीएफ प्रयागराज की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त पर चोरी और नकबजनी की कई वारदातों में शामिल बताया जा रहा है। पुलिस ने अभियुक्त को बिन्द्रा बाजार स्थित आजमगढ़-वाराणसी नेशनल हाईवे से दबोचा। वहीं पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अब्दुल वाहिद पुत्र शेर अली निवासी मुस्लिम पट्टी थाना निजामाबाद के रूप में हुई है। गिरफ्तार अभियुक्त पर वर्ष 2024 में निजामाबाद थाना क्षेत्र में कई चोरी की घटनाओं में शामिल होने का आरोप है। इस पर घरों से सोने-चाँदी के आभूषण, नगदी और स्कूल के रसोईघर से सामान चोरी करने के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी संगठित गिरोह बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। इसी आधार पर इसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। तब से अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था । जिस पर डीआईजी आजमगढ़ रेंज द्वारा ₹50 हजार का इनाम घोषित भी किया गया था। आजमगढ़ के पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत गम्भीरपुर पुलिस और एसटीएफ प्रयागराज की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को बिंद्रबाजार से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक रेडमी मोबाइल फोन और ₹310 नगद बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्त न्यायालय भेजा जा रहा है।