
रिपोर्ट_____अरुण यादव
आजमगढ़। पवई थाना पुलिस ने बकरी चोरी की घटना का खुलासा करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गई एक बकरी, ₹6000 नगद तथा एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किया है। कार्रवाई मंगलवार देर रात महुआ मोड़ स्थित बिस्कुट फैक्ट्री के सामने की गई। पुलिस के अनुसार, थाना पवई क्षेत्र के ग्राम डेहरी निवासी चन्द्रेश पुत्र मनोराम ने 26 मई 2026 को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 23 मई की रात अकरम, अरविन्द और यार मोहम्मद उर्फ बबुआ ने उनके घर से दो बकरी और एक बकरा चोरी कर लिया। मामले में थाना पवई पर मुकदमा दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक विशाल चक्रवर्ती को सौंपी गई। जांच के दौरान पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर महुआ मोड़ के पास घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान यार मोहम्मद उर्फ बबुआ पुत्र फौजदार निवासी महुआ, अरविन्द पुत्र सहादुर निवासी डेहरी तथा अकरम पुत्र मोहम्मद वकील निवासी डेहरी थाना पवई के रूप में हुई है। वहीं पूछताछ के दौरान आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक बकरी बरामद हुई, जबकि बाकी एक बकरी और एक बकरा बेचने से मिले ₹6000 नकद भी पुलिस ने बरामद कर लिए। तलाशी के दौरान अभियुक्त यार मोहम्मद उर्फ बबुआ के पास से एक तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस भी मिला। इसके आधार पर आर्म्स एक्ट के तहत अलग मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और आर्म्स एक्ट की धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास सेचोरी की 01 बकरी,₹6000 नगद,01 तमंचा .315 बोर,01 जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ है।
