
आज़मगढ़। जिले के बिलरियागंज बाजार में पेट्रोल पंप के पास बृहस्पतिवार की सुबह बाइक व ट्रैक्टर में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चौकना रामचंदर गांव निवासी चंदन सहानी (26) बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे बड़े भाई अशोक (30) के साथ आजमगढ़ दवा लेने जा रहे थे।
जैसे ही बिलरियागंज बाजार पेट्रोल पंप के पास पहुंचे ही थे तभी टक्कर हो गई। हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने एंबुलेंस से बिलरियागंज सीएचसी भिजवाया जहां डॉक्टर ने चंदन को मृत घोषित कर दिया।
वहीं, अशोक का इलाज चल रहा है। चंदन आईटीआई का छात्र था।