आजमगढ़ जिले में उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


दिनांक 26 अप्रैल 2026 को जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा के मद्देनज़र परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्रों पर तैनात पुलिस बल की चेकिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने, नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित कराने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि परीक्षा की शुचिता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और अभ्यर्थियों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित माहौल उपलब्ध कराया जाएगा।